चांवडिया में अनिता गुंजल के समर्थन में किशन गुंजल का जोरदार स्वागत, फलों से तोलकर जताया स्नेह
माला-साफा पहनाकर किया अभिनंदन, किरावल सरपंची चुनाव में जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार
मालपुरा (टोंक)। पंचायती राज चुनाव के बीच किरावल ग्राम पंचायत में सरपंच पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सरपंच पद की प्रत्याशी अनिता गुंजल के समर्थन में उनके प्रतिनिधि किशन गुंजल ने ग्राम चांवडिया में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं स्वागत के दौरान किशन गुंजल को फलों से तौलकर अपना स्नेह और सम्मान भी जताया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। ग्रामीणों के इस अभिनंदन से चुनावी माहौल में सरगर्मी देखने को मिली। इस दौरान किशन गुंजल ने ग्रामीणों से संवाद कर उनका आभार व्यक्त किया और अनिता गुंजल के पक्ष में समर्थन मांगा।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से मिल रहा स्नेह और अपनापन उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने गांव के लोगों से चुनाव में सहयोग की अपील की।
किरावल ग्राम पंचायत में अनिता गुंजल का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। चांवडिया में हुए स्वागत कार्यक्रम की स्थानीय स्तर पर चर्चा रही। अब प्रत्याशियों के बढ़ते संपर्क अभियान के बीच सरपंची चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं।


