ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्री के सियासी गढ़ में पंचायत चुनाव ने पलट दी बाजी! घासीलाल-गोपाल की जोड़ी का चला जादू, कांग्रेस 24 सीटों के साथ नंबर वन तो भाजपा 15 पर सिमटी

Share This Post
Share This Post

मंत्री के सियासी गढ़ में पंचायत चुनाव ने पलट दी बाजी! घासीलाल-गोपाल की जोड़ी का चला जादू, कांग्रेस 24 सीटों के साथ नंबर वन तो भाजपा 15 पर सिमटी

मालपुरा (टोंक)। कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के सियासी प्रभाव वाले मालपुरा क्षेत्र में पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। चुनाव से पहले पचेवर, मालपुरा और टोडारायसिंह तीनों पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन मतगणना के बाद सामने आए परिणामों ने भाजपा के दावों को बड़ा झटका दिया है। तीनों पंचायत समितियों की कुल 45 सीटों में कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि भाजपा महज 15 सीटों पर सिमट गई। वहीं आरएलपी ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई।

सबसे चौंकाने वाला परिणाम पचेवर पंचायत समिति में देखने को मिला, जहां कांग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 10 सीटें जीत लीं, जबकि भाजपा महज 3 सीटों पर रह गई। इस परिणाम ने क्षेत्र की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। वहीं टोडारायसिंह पंचायत समिति में भी कांग्रेस ने 8 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। दूसरी ओर मालपुरा पंचायत समिति में मुकाबला काफी नजदीकी रहा, जहां भाजपा 7 सीटों के साथ सबसे आगे रही, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।

इन परिणामों के बाद क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती और भाजपा की रणनीति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास तौर पर घासीलाल चौधरी और गोपाल गुर्जर की जोड़ी की चुनावी भूमिका को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय राजनीतिक जानकार इन नतीजों को संगठनात्मक रणनीति, स्थानीय समीकरणों और मतदाताओं के बदले रुझान से जोड़कर देख रहे हैं।

राजनीतिक रूप से इन चुनाव परिणामों का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि मालपुरा क्षेत्र को मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में तीनों पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनाने के दावे के विपरीत कांग्रेस का 24 सीटों तक पहुंचना भाजपा के लिए आत्ममंथन का विषय बन सकता है। हालांकि पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे ही प्रधान पद का अंतिम फैसला तय नहीं करते।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कांग्रेस अपनी 24 सीटों की बढ़त को प्रधान की कुर्सियों में बदल पाएगी या भाजपा राजनीतिक जोड़-तोड़ और रणनीति के दम पर बाजी पलट देगी? असली सियासी परीक्षा अब प्रधान चुनाव में होगी, जहां गठबंधन, निर्दलीय समर्थन और स्थानीय राजनीतिक समीकरण निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 21 November 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।