ब्रेकिंग न्यूज़

दो वार्ड, कई दावेदार और टिकट का इंतजार… नामांकन ने बढ़ाई सियासी हलचल

Share This Post
Share This Post

दो वार्ड, कई दावेदार और टिकट का इंतजार… नामांकन ने बढ़ाई सियासी हलचल

वार्ड 3 में निर्दलीय गोपाल नायक का पहला नामांकन, हनुमान बैरवा ने कांग्रेस से तो महेंद्र सिंह ने निर्दलीय भरा पर्चा

वार्ड 4 में कानी देवी, अर्चना सैनी और तैय्यबा बानो ने कांग्रेस के नाम से दाखिल किए नामांकन

मालपुरा (टोंक)। नगर पालिका आम चुनाव 2026 में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही शहर की चुनावी तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। खासकर वार्ड संख्या 3 और 4 में भाजपा और कांग्रेस के टिकट को लेकर चल रहा इंतजार अब राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया है। दोनों प्रमुख दलों ने अभी तक इन वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, जबकि दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच कई प्रत्याशियों द्वारा पार्टी के नाम से नामांकन दाखिल किए जाने से सियासी हलचल और तेज हो गई है।

वार्ड 3 में बढ़ी दावेदारों की संख्या

वार्ड नंबर 3 में शनिवार को नामांकन के दौरान चुनावी तस्वीर में कई नए नाम सामने आए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल नायक ने सबसे पहले नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन कार्यालय में जमा नामांकन पत्रों के क्रम में उनका आवेदन सीरियल नंबर-1 पर दर्ज हुआ और वार्ड 3 से यह पहला नामांकन रहा।

Oplus_16908288

इसके बाद हनुमान बैरवा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम से तथा महेंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। ऐसे में वार्ड 3 में अब चुनावी मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि कांग्रेस और भाजपा की ओर से वार्ड 3 के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं हुई है। ऐसे में कांग्रेस के नाम से नामांकन दाखिल करने वाले दावेदारों के बीच अंतिम टिकट किसे मिलता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

नामांकन के बाद निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल नायक ने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा आमजन के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। वार्ड 3 में पहले ही दिन कई नामांकन सामने आने से आने वाले दिनों में मुकाबला और दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।

वार्ड 4 में कांग्रेस के नाम से तीन नामांकन

वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस के टिकट को लेकर स्थिति और अधिक पेचीदा नजर आ रही है। शनिवार को कानी देवी, अर्चना सैनी और तैय्यबा बानो ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के नाम से नामांकन पत्र दाखिल किया।

हालांकि कांग्रेस की ओर से वार्ड 4 के लिए अभी तक किसी अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कांग्रेस के नाम से तीन दावेदारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद टिकट को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

वार्ड 4 से पूर्व चेयरमैन आशा नामा का नाम भी संभावित दावेदारों में चर्चा में है। वहीं वार्ड में स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की मांग भी सामने आ रही है। कांग्रेस से जुड़े अन्य दावेदार भी टिकट की दौड़ में सक्रिय बताए जा रहे हैं।

ऐसे में वार्ड 4 में एक ओर दावेदारों की बढ़ती संख्या और दूसरी ओर पार्टी के आधिकारिक निर्णय का इंतजार चुनावी माहौल को खासा रोचक बना रहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस का अंतिम फैसला किसके पक्ष में जाता है और पार्टी के नाम से नामांकन दाखिल करने वाले दावेदारों में से अंतिम प्रत्याशी कौन होगा।

भाजपा-कांग्रेस के टिकट पर टिकी निगाहें

वार्ड 3 और 4 में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के कई दावेदार टिकट की दौड़ में बताए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने से दावेदारों और उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

वहीं, पार्टी टिकट नहीं मिलने की स्थिति में कुछ दावेदारों के निर्दलीय मैदान में उतरने की संभावना भी राजनीतिक चर्चाओं में है। यदि ऐसा होता है तो इन वार्डों में मुकाबला बहुकोणीय हो सकता है।

नामांकन ने साफ किए संभावित समीकरण

नगर पालिका चुनाव में नामांकन के साथ ही वार्ड 3 और 4 के संभावित चुनावी समीकरण सामने आने लगे हैं। एक तरफ कांग्रेस के नाम से कई नामांकन दाखिल हो चुके हैं, वहीं दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

फिलहाल दोनों वार्डों में टिकट का इंतजार, कई दावेदारों की सक्रियता और निर्दलीय प्रत्याशियों की एंट्री ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। अब भाजपा और कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कौन मैदान में टिकता है और किसे पार्टी के फैसले का सामना करना पड़ेगा।

आज का राशिफल
  • मेष
  • वृषभ
  • मिथुन
  • कर्क
  • सिंह
  • कन्या
  • तुला
  • वृश्चिक
  • धनु
  • मकर
  • कुंभ
  • मीन
 
आज का राशिफल · 11 September 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।