ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क सुरक्षा से लेकर मतदाता जागरूकता तक, राजकीय महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

Share This Post
Share This Post

सड़क सुरक्षा से लेकर मतदाता जागरूकता तक, राजकीय महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

संस्कृत सप्ताह के तृतीय दिवस पर निकाली रैली, विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

मालपुरा (टोंक)। राजकीय महाविद्यालय मालपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं पुलिस विभाग मालपुरा के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय प्राचार्य शैलेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, आवश्यक दस्तावेज एवं दुर्घटनाग्रस्त लोगों की सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता एसआई एवं मालपुरा के द्वितीय थानाधिकारी नरपत सिंह ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने को लेकर विधिक जानकारी दी। एएसआई घनश्याम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मालपुरा इकाई के प्रतिनिधि मुरलीधर गुर्जर एवं राजेंद्र चौधरी ने छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया में होने वाली सामान्य त्रुटियों तथा उनमें अपेक्षित सुधार की जानकारी दी।

वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन सह आचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया गया।

इसी क्रम में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के आदेशानुसार महाविद्यालय में चल रहे संस्कृत सप्ताह के तृतीय दिवस पर संस्कृत रैली निकाली गई। डॉ. श्याम सुन्दर पारीक एवं बुद्धिप्रकाश जांगिड़ के नेतृत्व में संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों ने रैली में भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘ग्रामं ग्रामं गच्छामः- संस्कृतशिक्षां यच्छामः’, ‘जयतु संस्कृतम्-जयतु भारतम्’ एवं ‘मुखे-मुखे संस्कृतम्’ जैसे संदेश लिखी तख्तियां लेकर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्याम सुन्दर पारीक ने किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग मालपुरा के कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार, गोपाल लाल एवं प्रहलाद सहित महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य एवं अशैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल
  • मेष
  • वृषभ
  • मिथुन
  • कर्क
  • सिंह
  • कन्या
  • तुला
  • वृश्चिक
  • धनु
  • मकर
  • कुंभ
  • मीन
 
आज का राशिफल · 11 September 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।