देवली नगर पालिका चुनाव: पहले दिन पांच नामांकन दाखिल
वार्ड 6, 7, 25 और 30 में प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, कांग्रेस से दो, भाजपा से एक और निर्दलीय के दो नामांकन
देवली (टोंक)। देवली नगर पालिका चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 6, 7, 25 और 30 में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
वार्ड नंबर 30 से रजनीश सुवालका पुत्र राधेश्याम सुवालका ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 25 से धवन कुमार सुवालका पुत्र राजेश सुवालका ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन दाखिल किया।
वार्ड नंबर 6 से फूलचंद बच्छेतिया पुत्र मदनलाल बच्छेतिया ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 से त्रिलोक पुत्र मोहनलाल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से नामांकन पत्र भरा।
पहले दिन दाखिल हुए पांच नामांकन में कांग्रेस के दो, भाजपा का एक तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के दो नामांकन शामिल हैं।
रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29 एवं 30 अगस्त को भी जारी रहेगी। निर्धारित अवधि में प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।


