ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निकाय चुनाव-2026: नामांकन प्रक्रिया आज से, 31 अगस्त तक होंगे नाम निर्देशन पत्र दाखिल

Share This Post
Share This Post

नगर निकाय चुनाव-2026: नामांकन प्रक्रिया आज से, 31 अगस्त तक होंगे नाम निर्देशन पत्र दाखिल

टोंक। नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिले में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार, 27 अगस्त से शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार टोंक जिले के सभी 10 नगरीय निकायों में सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित समय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित स्थानों पर जमा किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन तथा 30 अगस्त को रविवार का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण इन दोनों दिनों में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

नगर परिषद टोंक के 60 वार्डों के लिए नाम निर्देशन पत्र उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, टोंक के समक्ष सर्वउद्देश्यीय राजस्व प्रशिक्षणालय (एपीआरटीएस), टोंक में प्रस्तुत किए जाएंगे।

नगरपालिका मालपुरा के 40 वार्डों के लिए नाम निर्देशन पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, मालपुरा के समक्ष अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में जमा होंगे।

नगरपालिका टोडारायसिंह के 35 वार्डों के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, टोडारायसिंह रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नाम निर्देशन पत्र कोर्ट रूम, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, टोडारायसिंह में प्राप्त किए जाएंगे।

नगरपालिका डिग्गी के 25 वार्डों के लिए नाम निर्देशन पत्र सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट (फास्ट ट्रैक), निवाई के समक्ष कार्यालय उप तहसील, डिग्गी में प्रस्तुत किए जाएंगे।

नगरपालिका लाम्बाहरिसिंह के 20 वार्डों के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, मालपुरा रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नाम निर्देशन पत्र नगरपालिका कार्यालय, लाम्बाहरिसिंह में जमा होंगे।

नगरपालिका निवाई के 40 वार्डों के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, निवाई के समक्ष कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, निवाई में नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

नगरपालिका पीपलू के 20 वार्डों के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, पीपलू रिटर्निंग अधिकारी होंगे तथा नाम निर्देशन पत्र कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, पीपलू में प्रस्तुत किए जाएंगे।

नगरपालिका देवली के 35 वार्डों के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर, बीसलपुर परियोजना (पुनर्वास) रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नाम निर्देशन पत्र कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, देवली में प्राप्त किए जाएंगे।

नगरपालिका दूनी के 20 वार्डों के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, देवली रिटर्निंग अधिकारी होंगे। नाम निर्देशन पत्र कार्यालय तहसीलदार, दूनी में प्रस्तुत किए जाएंगे।

नगरपालिका उनियारा के 20 वार्डों के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, उनियारा के समक्ष कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, उनियारा में नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाएंगे।

जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अब औपचारिक रूप से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे।

आज का राशिफल
  • मेष
  • वृषभ
  • मिथुन
  • कर्क
  • सिंह
  • कन्या
  • तुला
  • वृश्चिक
  • धनु
  • मकर
  • कुंभ
  • मीन
 
आज का राशिफल · 11 September 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।