टोडारायसिंह में स्काउट-गाइड कार्यकारिणी की बैठक, विकास कार्यों और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
टोडारायसिंह (टोंक)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्थानीय संघ की क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि ACBEO कमलेश कुमार शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता गिरिराज प्रसाद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यनारायण शर्मा (दादा) मौजूद रहे। 
बैठक में स्थानीय संघ सचिव गजानन्द वर्मा ने आय-व्यय एवं बजट प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने अनुमोदित किया। इस दौरान कैम्पिंग सेंटर की शेष चारदीवारी, मीटिंग हॉल, किचन एवं लेट-बाथ निर्माण सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रूपरेखा तय की गई। 9 अक्टूबर को ब्लॉक क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के स्काउटर, गाइडर, कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर के लिए अभिनव प्रशिक्षण संगोष्ठी आयोजित होगी। वहीं 10 अक्टूबर को वार्षिक अधिवेशन एवं सभा-संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक टोडारायसिंह के समस्त प्रधानाचार्यों की उपस्थिति आवश्यक बताई गई।
प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल कुम्हार, रीडलिया (रामपुरा) ने बताया कि बैठक के दौरान स्थानीय संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


