ब्रेकिंग न्यूज़

“अस्थायी महल, स्थायी सवाल… कहीं रुई का पेच न बिगाड़ दे पूरा खेल!”

Share This Post
Share This Post

“अस्थायी महल, स्थायी सवाल… कहीं रुई का पेच न बिगाड़ दे पूरा खेल!”

नए-नवेले पालिका दरबार के मुखिया जी इन दिनों शहर में विकास से ज्यादा “माला-साफों के माननीय” बनने को लेकर चर्चित हैं। जहां स्वागत-सम्मान का बुलावा आया, मुखिया जी पहुंच गए; माला पड़ी, साफा बंधा और साथ में वही लोकप्रिय डायलॉग—“आपके वार्ड के विकास में कोई कमी नहीं आएगी।”

जनता बोली—वाह! डायलॉग तो विकास वाला है, अब विकास भी दिख जाए तो मजा आ जाए!

शहर में सड़कें जगह-जगह गड्ढों से संवाद कर रही हैं, नालियां अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं और कई इलाकों की लाइटें शायद ‘अच्छे दिनों’ का इंतजार कर रही हैं। लेकिन इन सबके बीच चर्चा है लाखों रुपये की लागत वाले अस्थायी चैंबर की।

अब जनता भी पूछ रही है—“मुखिया जी, चैंबर अस्थायी है या खर्च?”

दरबार सजने की तैयारी है, महल अस्थायी है और स्वागत स्थायी! बस शहर की सड़कें बेचैन हैं कि उनका नंबर कब आएगा।

मुखिया जी, कभी इन सड़कों पर भी अपने विकास रथ की सवारी कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि दो साल बाद पहिया गड्ढे में फंसे और दरबारी दौड़कर कहें—
“मुखिया जी, चैंबर तो बच गया… लेकिन रथ गया!”

और हां, दरबारियों की तालियां सुनते-सुनते जनता की आवाज धीमी मत होने दीजिए। क्योंकि चैंबर अस्थायी है, लेकिन जनता के सवाल स्थायी हैं। कहीं इस महत्वाकांक्षी योजना में रुई का कोई ऐसा पेच न निकल आए, जिसे सुलझाते-सुलझाते पूरा दरबार ही उलझ जाए!

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 9 October 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।