ब्रेकिंग न्यूज़

जल संचय से ईसरदा बांध तक समीक्षा, साइबर अपराध पर भी सख्ती के निर्देश

Share This Post
Share This Post

जल संचय से ईसरदा बांध तक समीक्षा, साइबर अपराध पर भी सख्ती के निर्देश

टोंक। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को टोंक दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जल संचय-जन भागीदारी अभियान, ईसरदा बांध एवं पीएचईडी प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जल संरक्षण कार्यों में आमजन, भामाशाह एवं जल उपयोगकर्ता संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल चौपाल आयोजित करने तथा जल संरक्षण संरचनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने जिला कलक्टर को संबंधित विभागों के साथ अभियान की नियमित समीक्षा एवं कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के पूर्ण हो चुके कार्यों वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित कर पेयजल परियोजनाओं को हस्तांतरित करने को भी कहा।

ईसरदा बांध के निर्माण, पेयजल वितरण, भूमि अवाप्ति तथा पीएचईडी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने लंबित कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

साइबर थाने में भी लिया कार्रवाई का जायजा

मुख्य सचिव ने साइबर पुलिस थाना टोंक का निरीक्षण कर साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत देने की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही पुलिस, बैंकिंग संस्थाओं एवं संबंधित एजेंसियों के बीच तत्काल समन्वय स्थापित कर ठगी की राशि सुरक्षित कराने की कार्रवाई शुरू होनी चाहिए।

उन्होंने शिकायत से लेकर एफआईआर, साक्ष्य संकलन, जांच एवं प्रगति की जानकारी ली। म्यूल अकाउंट की पहचान, संदिग्ध खातों को तत्काल फ्रीज/सीज करने तथा लंबित चालान समय पर पेश करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

इस दौरान संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक रोशन मीना, एडीएम विनोद कुमार मीना, एएसपी रतन लाल भार्गव, सीईओ राकेश कुमार मीना सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 9 October 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।