ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव को लेकर टोंक पुलिस अलर्ट, एसपी रोशन मीना ने पुलिस जवानों को दी सख्त हिदायतें

Share This Post
Share This Post

पंचायत चुनाव को लेकर टोंक पुलिस अलर्ट, एसपी रोशन मीना ने पुलिस जवानों को दी सख्त हिदायतें

2 नवंबर से पांच पंचायत समितियों में शुरू होगा तीसरे चरण का मतदान, संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात

टोंक। राजस्थान पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तृतीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए टोंक पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की विशेष ब्रीफिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी रोशन मीना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचे और पूरी निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने देने तथा मतदाताओं को बिना किसी दबाव और भय के मतदान करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

एसपी ने बताया कि टोंक जिले में पंचायतीराज चुनाव तृतीय एवं चतुर्थ चरण में आयोजित किए जा रहे हैं। तृतीय चरण के तहत देवली, उनियारा, पीपलू, पचेवर तथा मालपुरा के आंशिक क्षेत्र सहित कुल पांच पंचायत समितियों में 2 से 6 नवंबर तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के प्रभारी पर्यवेक्षण में संचालित की जाएगी। इसके लिए पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी, मोबाइल पार्टियां, मतदान केंद्रों पर पुलिस जाप्ता एवं अतिरिक्त रिजर्व पुलिस बल तैनात किया गया है।

ब्रीफिंग में एसपी ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने, विवाद अथवा तनाव की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से समान दूरी रखते हुए पूर्ण राजनीतिक तटस्थता बनाए रखने को कहा।

इसके साथ ही मोबाइल पार्टियों को लगातार गश्त करने, पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रखने तथा मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री को निर्धारित संग्रहण केंद्र तक सुरक्षित पहुंचाने में आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं महिला मतदाताओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने पर भी जोर दिया गया।

एसपी ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक मतदाता के मन में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना भी है।

टोंक पुलिस की आमजन से अपील

टोंक पुलिस ने आमजन से पंचायतीराज चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9530417853, 01432-244400 अथवा हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर दी जा सकती है।

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 24 November 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।