बनास नदी में अवैध बजरी खनन पर सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
टोंक। बनास नदी में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ टोंक पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बनास नदी के वजीरपुरा क्षेत्र से अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 1 नवंबर 2026 को सदर थाना पुलिस ने बनास नदी तन वजीरपुरा में अवैध बजरी खनन कर चोरी-छिपे परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। मौके से वाहन मय बजरी जब्त कर चालक शेरू मेवाती (25) पुत्र शेरअली निवासी हुडा मस्जिद के पास, देवली रोड, टोंक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने इस मामले में प्रकरण संख्या 298/2026 धारा 305(5) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत दर्ज किया है। मामले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर अनुसंधान जारी है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव एवं पुलिस उप अधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के सुपरविजन में थानाधिकारी अर्केश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस टीम ने की। पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


