ब्रेकिंग न्यूज़

माला-साफे और यात्रा से नहीं, काम से बदलेगा शहर…?

Share This Post
Share This Post

माला-साफे और यात्रा से नहीं, काम से बदलेगा शहर…?

हमारे शहर में विकास की नई परिभाषा बड़ी तेजी से लोकप्रिय हो रही है—अधिकारी ने शहर में कदम रखा नहीं कि स्वागत समिति कदमताल करते हुए पहुंच गई!

साहब ने अभी पदभार संभाला भी नहीं, कुर्सी की धूल तक नहीं झाड़ी और इधर माला-साफा लेकर स्वागत करने वालों की लाइन लग गई। मोबाइल कैमरे ऐसे निकलते हैं जैसे अधिकारी नहीं, कोई फिल्मी सितारा शहर में शूटिंग करने आया हो।

माला पहनाइए, साफा बांधिए, बुके दीजिए, फोटो खिंचाइए और फिर सोशल मीडिया पर लिख दीजिए—
“शहर के विकास को लेकर सार्थक चर्चा।”

सार्थक चर्चा में क्या हुआ, यह भगवान जाने; लेकिन फोटो में मुस्कान ऐसी कि शहर की सारी समस्याएं उसी वक्त हल हो गई हों!

अधिकारी जी अभी फाइलें देखेंगे, शहर समझेंगे, व्यवस्था जानेंगे… लेकिन स्वागतकर्ताओं को इतनी जल्दी किस बात की है? शायद डर हो कि साहब ने काम शुरू कर दिया तो स्वागत का मौका कहीं निकल न जाए!

अब यही माला-साफा संस्कृति पालिका तक भी पहुंच गई है। चुनाव जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का स्वागत ऐसा हो रहा है मानो शहर में नए पार्षद नहीं, विकास की बारात आई हो।

आज फलां ने माला पहनाई, कल फलां ने साफा बांधा, परसों कोई शॉल ओढ़ाएगा। फिर ग्रुप फोटो, फिर फेसबुक पोस्ट और फिर कमेंट—“ऐतिहासिक स्वागत!”

बस एक चीज ऐतिहासिक नहीं बदल रही—शहर की सड़कें!

कहीं गड्ढा है तो वह भी वर्षों से अपनी जगह डटा हुआ है। नाली जाम है तो उसे भी अपनी नौकरी से प्यार है। गली की लाइट बंद है तो वह भी शायद “अच्छे दिनों” का इंतजार कर रही है।

और जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता भी देखिए। कोई वार्डवासियों को धार्मिक यात्रा करवाने में व्यस्त है, कोई दावत में व्यस्त है। सेवा के नाम पर कार्यक्रमों की कमी नहीं, लेकिन सड़क-सफाई-नाली-रोशनी के मुद्दे शायद अगले कार्यक्रम की तारीख पूछते-पूछते थक गए हैं।

यात्रा कराइए, दावत दीजिए—जनता को खुशियां मिलें, इसमें बुराई नहीं। मगर भाई साहब, वार्ड को पर्यटन स्थल और पेट को विकास का पैमाना मत बनाइए।

जनता ने आपको सिर्फ यह तय करने के लिए नहीं चुना कि किस दिन किसे माला पहनानी है और किस दिन किसे दावत खिलानी है। जनता ने आपको इसलिए चुना है कि वार्ड की हालत सुधरे।

अब जरा माला उतारिए, साफा संभालिए और संकल्प पत्र निकालिए।

देखिए उसमें कितने वादे हैं और उनमें से कितनों पर काम शुरू हुआ है।

क्योंकि अब जनता को
फोटो नहीं—काम चाहिए।
स्वागत नहीं—सुविधा चाहिए।
दावत नहीं—विकास चाहिए।

वरना अगली बार स्वागत के मंच पर शायद जनता भी एक माला लेकर पहुंचेगी।

फूलों की नहीं…

लंबित वादों की माला!

और पूछेगी—

“साहब, साफे तो बहुत बंध गए… अब बताइए, हमारे शहर के सिर पर विकास का साफा कब बंधेगा?”

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 9 October 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।