राजपुरा में राजू देवी के समर्थन में गोरधन गुर्जर का घर-घर जनसंपर्क, मांगा समर्थन और आशीर्वाद
मालपुरा (टोंक)। पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरपंच प्रत्याशी राजू देवी के प्रतिनिधि गोरधन गुर्जर ने गांव के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया और समर्थन व आशीर्वाद मांगा।

जनसंपर्क के दौरान गोरधन गुर्जर ने महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं सहित सभी वर्गों के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता और शिक्षा जैसे गांव के बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना जरूरी है। साथ ही महिला सम्मान और गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
जनसंपर्क अभियान में समर्थक भी साथ रहे।


