सत्यप्रकाश दाधीच देवल बने दाधीच ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष
मालपुरा में सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के विकास और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
मालपुरा (टोंक)। दाधीच-दाहिमा ब्राह्मण समाज तहसील मालपुरा की बैठक रविवार, 25 अक्टूबर को अजमेर रोड स्थित रॉयल ऑर्चिड रिसॉर्ट में आयोजित हुई। बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती और भावी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। इस दौरान सत्यप्रकाश दाधीच देवल को सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में चंद्रशेखर दाधीच सांवरिया एवं मुकेश दाधीच बागड़ी को उपाध्यक्ष, अजय कुमार शास्त्री टोरड़ी को सचिव, कमलेश कुमार दाधीच बापड़ुंदा को सह सचिव, नवल किशोर दाधीच को कोषाध्यक्ष तथा पिंटू दाधीच ढिबरू एवं महेश दाधीच टोरड़ी को महामंत्री नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार राजकुमार शास्त्री दूदू रोड मालपुरा को संगठन मंत्री, दिनेश दिवाकर को सांस्कृतिक मंत्री तथा आदित्य दाधीच देवल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा संगठन को अधिक सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

