दूनी में शौर्य काबरा का शानदार प्रदर्शन, अंडर-14 जिम्नास्टिक में टोंक जिले में हासिल किया तीसरा स्थान
मालपुरा (टोंक)। दूनी में आयोजित 70वीं अंडर-14 जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक क्लब के प्रतिभावान खिलाड़ी शौर्य काबरा पुत्र नरेश काबरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे टोंक जिले में ऑलराउंड तीसरा स्थान हासिल किया।
शौर्य ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक क्लब परिवार में खुशी का माहौल है। शौर्य की इस उपलब्धि का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया।

शौर्य की सफलता पर कोच दिनेश एवं आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक क्लब परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि शौर्य की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।


