94 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त
लाम्बाहरिसिंह पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज
लाम्बाहरिसिंह (टोंक)। अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी के खिलाफ टोंक पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत लाम्बाहरिसिंह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी शराब के 94 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी एवं वृत्ताधिकारी मालपुरा आशीष प्रजापत के सुपरविजन में थानाधिकारी घासीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रामपुरा बास बागड़ी जाने वाले रास्ते पर दबिश दी। मौके पर रमेश पुत्र जगदीश, निवासी रामपुरा बास बागड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 94 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किए गए।

पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस कंपनी की काले रंग की बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की। इसके बाद आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मामले में थाना लाम्बाहरिसिंह पर प्रकरण संख्या 84/2026, धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
कार्रवाई करने वाली टीम
कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद मीणा, कांस्टेबल राकेश कुमार 240 तथा कांस्टेबल दिनेश 347 शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


