ब्रेकिंग न्यूज़

शाम 6 बजे ही सार्वजनिक शौचालय पर लटक जाते हैं ताले, महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी; पालिका प्रशासन की निगरानी पर सवाल

Share This Post
Share This Post

मालपुरा बस स्टैंड पर टॉयलेट के लिए भी दर-दर भटक रहे यात्री

शाम 6 बजे ही सार्वजनिक शौचालय पर लटक जाते हैं ताले, महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी; पालिका प्रशासन की निगरानी पर सवाल

मालपुरा (टोंक)। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस स्टैंड परिसर में नगर पालिका की भूमि पर बने सार्वजनिक शौचालय पर शाम होते ही ताले लटक जाने से यात्रियों को टॉयलेट जैसी जरूरी सुविधा के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार सार्वजनिक शौचालय का संचालन रोटरी क्लब मालपुरा सिटी संगठन की ओर से किया जा रहा है। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे महिला एवं पुरुष दोनों शौचालयों को बंद कर दिया जाता है, जबकि रोडवेज बस स्टैंड पर शाम के बाद भी यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।

शौचालय बंद होने का सबसे ज्यादा खामियाजा महिला यात्रियों और बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। जरूरी स्थिति में यात्रियों को आसपास सुविधा तलाशनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोगों को मजबूरी में खुले स्थानों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें असहज और शर्मिंदगी की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

सवाल यह है कि जब बस स्टैंड पर बसों का संचालन और यात्रियों की आवाजाही देर रात तक रहती है, तो सार्वजनिक शौचालय शाम 6 बजे ही क्यों बंद कर दिया जाता है? क्या शौचालय के संचालन के लिए निर्धारित समय तय है? यदि है तो उसकी निगरानी कौन करता है? और यदि संचालन किसी संस्था को सौंपा गया है तो क्या नगर पालिका द्वारा उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शौचालय बंद रहने की समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अब देखना यह है कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर शौचालय को यात्रियों की जरूरत के अनुरूप नियमित रूप से खुला रखने की व्यवस्था करता है या नहीं।

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 9 October 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।