ब्रेकिंग न्यूज़

जीत के बाद जनता के बीच पहुंचीं प्रियंका प्रजापति, वार्ड 13 में हुआ जोरदार स्वागत

Share This Post
Share This Post

जीत के बाद जनता के बीच पहुंचीं प्रियंका प्रजापति, वार्ड 13 में हुआ जोरदार स्वागत

माला पहनाकर वार्डवासियों ने दी बधाई, पार्षद बोलीं—जनता के विश्वास को विकास के जरिए करेंगे साकार

मालपुरा (टोंक)। नगर पालिका वार्ड संख्या 13 से निर्वाचित नवनिर्वाचित पार्षद प्रियंका सूरज प्रजापति मंगलवार को चुनावी जीत के बाद वार्डवासियों के बीच पहुंचीं। उन्होंने वार्ड में जनसम्पर्क कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वार्डवासियों ने उत्साह के साथ प्रियंका प्रजापति का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें जीत की बधाई दी।

oplus_140509184

जनसम्पर्क के दौरान वार्ड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वार्डवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद का स्वागत करते हुए उनसे वार्ड की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई। प्रियंका प्रजापति ने भी वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान मिले जनसमर्थन और विश्वास को वे अपनी जिम्मेदारी मानकर काम करेंगी।

मंत्री और पालिकाध्यक्ष के साथ विकास की बात

नवनिर्वाचित पार्षद प्रियंका प्रजापति ने अपनी जीत का श्रेय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि वे मंत्री कन्हैया लाल चौधरी एवं नगर पालिका अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वार्ड और शहर के विकास के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वार्ड की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके समाधान तथा आवश्यक विकास कार्यों के लिए प्रयास किए जाएंगे।

समर्थकों ने दी जीत की बधाई

स्वागत कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने प्रियंका प्रजापति को माला पहनाकर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद नन्दलाल सैनी, मोतीलाल मेहरा, महेंद्र सैनी, पवन सैन, राजूलाल प्रजापति, ओमजी प्रजापति, गोपाल नायक, प्रभुदयाल नायक, चंद्रप्रकाश नायक, चंद्रप्रकाश नायक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 26 October 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।