सद्गुरु पं. राजकुमार शर्मा ने दिया सद्मार्ग पर चलने का संदेश, पत्रकार गोपाल नायक को जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद
मालपुरा (टोंक)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विद्वता एवं ज्योतिष के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे सद्गुरु आश्रम टोंक के संस्थापक पंडित राजकुमार शर्मा अल्प प्रवास पर मालपुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनों को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए सत्य, धर्म, सदाचार और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।

पंडित राजकुमार शर्मा ने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, मगर कभी हार नहीं सकता।” उन्होंने कहा कि मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए और सदैव धर्म एवं सदाचार के मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

गुरुदेव के मालपुरा आगमन पर पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश विजय, पार्षद नेहा विजय, आनंद बाहेती, नोरत बिड़ला, गोपाल नायक, किशोर सिंधी, दामोदर शर्मा, द्वारका बाहेती, विशाल शर्मा, अक्षय सोनी एवं गिरधर शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर पत्रकार गोपाल नायक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पंडित राजकुमार शर्मा ने उन्हें माला पहनाकर आशीर्वाद दिया तथा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गुरुदेव ने गोपाल नायक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
गुरुदेव के सान्निध्य में उपस्थित लोगों ने उनके आशीर्वचन ग्रहण किए। इस दौरान वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता से ओतप्रोत रहा और उपस्थित श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हुआ।


