ब्रेकिंग न्यूज़

चौसला पहुंची 61वीं लक्खी पदयात्रा, कल डिग्गी में चढ़ेगा शाही केसरिया निशान ध्वज

Share This Post
Share This Post

चौसला पहुंची 61वीं लक्खी पदयात्रा, कल डिग्गी में चढ़ेगा शाही केसरिया निशान ध्वज

मालपुरा (डिग्गी)। जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर से 18 अगस्त को श्री कल्याण जी महाराज के निजधाम डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई 61वीं विशाल लक्खी पदयात्रा शुक्रवार, 21 अगस्त को मालपुरा उपखंड के चौसला ग्राम पहुंची। पदयात्रा के चौसला पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे पैदल डिग्गीधाम की ओर बढ़ रहे हैं।

Oplus_16908288

पदयात्रा संघ के अध्यक्ष एवं संचालक श्रीजी शर्मा लोहे वालों ने बताया कि पदयात्रा शनिवार, 22 अगस्त को सुबह धार्मिक नगरी डिग्गीपुरी पहुंचेगी। डिग्गी पहुंचने के बाद दिन में विश्राम किया जाएगा। शाम 5 बजे रोडवेज बस स्टैंड से शाही केसरिया निशान ध्वज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, आध्यात्मिक कथा व्यास कृष्णेश्वरी देवी श्रीधाम वृंदावन, ठाकुर राम प्रताप सिंह, निर्मला चौधरी, समाजसेवी मनोज टाक, प्रिया मोदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा शाही ध्वज को रवाना किया जाएगा। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए मुख्य मार्ग से निजधाम श्री कल्याण जी महाराज के मंदिर पहुंचेंगे, जहां भव्य शोभायात्रा के साथ शाही केसरिया निशान ध्वज चढ़ाया जाएगा।

गंगोत्री के गंगाजल से होगा अभिषेक

श्रीजी शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गंगोत्री से लाए गए गंगाजल से श्री कल्याण जी महाराज का अभिषेक किया जाएगा। लक्खी पदयात्रा में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का आलम यह है कि तेज धूप, बारिश, कीचड़ और पैरों में पड़े छालों की परवाह किए बिना वे लगातार पैदल यात्रा करते हुए डिग्गीधाम पहुंचते हैं।

प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

मेले को लेकर प्रशासन एवं पुलिस ने भी व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बनाए गए कंट्रोल रूम पर अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं चौपड़ चौराहे पर रामदास ट्रस्ट की ओर से ठाकुर रामप्रताप सिंह एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा स्वागत किया जाएगा।

पदयात्रियों की सुरक्षा, यातायात एवं साफ-सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक आशीष प्रजापत, उपखंड अधिकारी मालपुरा, नायब तहसीलदार हंसराज चौधरी, नगर पालिका ईओ रामकेश जाट एवं डिग्गी थानाधिकारी गोपाल चौधरी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी नजर रख रहे हैं।

शनिवार को डिग्गी में शाही निशान ध्वज की शोभायात्रा और गंगाजल अभिषेक के साथ आस्था का विशाल सैलाब उमड़ने की संभावना है।

आज का राशिफल
  • मेष
  • वृषभ
  • मिथुन
  • कर्क
  • सिंह
  • कन्या
  • तुला
  • वृश्चिक
  • धनु
  • मकर
  • कुंभ
  • मीन
 
आज का राशिफल · 11 September 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।