ब्रेकिंग न्यूज़

जिम्नास्टिक में टोंक जिले का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अंडर-14 में राजस्थान में तीसरा स्थान

Share This Post
Share This Post

जिम्नास्टिक में टोंक जिले का ऐतिहासिक प्रदर्शन, अंडर-14 में राजस्थान में तीसरा स्थान

अर्पित सिंह भारद्वाज ने जीते चार पदक, व्यक्तिगत प्रदर्शन में राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

मालपुरा (टोंक)। राजस्थान की 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में टोंक जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-14 छात्र वर्ग में टोंक जिले ने राजस्थान में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 छात्र वर्ग में जिले की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। लंबे समय बाद जिम्नास्टिक में मिली इस उपलब्धि को जिले के खेल जगत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मालपुरा आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक क्लब के विद्यार्थी हैं।

Oplus_16908288

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में आयोजित अंडर-14 प्रतियोगिता में टोंक की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ग में अर्पित सिंह भारद्वाज, शौर्य काबरा, परानील, वासु शर्मा, खुशीराम सैनी, धोनी बंजारा एवं आकाश ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। इनमें अर्पित सिंह भारद्वाज ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की। उन्होंने छह उपकरणों में से चार पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अर्पित ने फ्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण, हॉरिजॉन्टल बार में रजत तथा रोमन रिंग और वॉल्ट टेबल में कांस्य पदक जीते। फ्लोर एक्सरसाइज में उन्होंने राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, बीकानेर में आयोजित अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टोंक जिले की टीम चतुर्थ स्थान पर रही। इस वर्ग में यश मीणा, पार्थ माहेश्वरी, दक्ष काबरा, अर्जुन शर्मा, अक्षत जैन, केशव सिंह एवं चित्रांश शर्मा ने भाग लिया। अंडर-14 में शीर्ष चार स्थानों पर रहे अर्पित सिंह भारद्वाज, शौर्य काबरा, परानील एवं वासु शर्मा तथा अंडर-17 में शीर्ष पांच में शामिल यश मीणा, दक्ष काबरा, पार्थ माहेश्वरी, अर्जुन शर्मा एवं अक्षत जैन मालपुरा आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक क्लब के विद्यार्थी हैं।

नेशनल स्तर तक पहुंचे अर्पित

अर्पित सिंह भारद्वाज की उपलब्धि टोंक जिले के लिए विशेष गौरव का विषय है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वे जिम्नास्टिक में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बने हैं। उनकी सफलता से मालपुरा सहित पूरे जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।

इस उपलब्धि में खिलाड़ियों के प्रशिक्षक दिनेश सैनी, जिला जिम्नास्टिक संघ के कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खिलाड़ियों की सफलता पर मालपुरा के वाइस चेयरमैन एवं भाजपा नेता पुरुषोत्तम एडवोकेट, भाजपा पार्षद डॉ. अंकित जैन, प्रधानाचार्य सूरजमल शर्मा तथा कौशल काबरा सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका सम्मान किया।

टोंक जिले के इस शानदार प्रदर्शन पर खेलप्रेमियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उम्मीद जताई कि ये प्रतिभाएं आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगी।

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 27 October 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।