ब्रेकिंग न्यूज़

लांबाहरिसिंह में गूंजा संघ घोष, पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Share This Post
Share This Post

लांबाहरिसिंह में गूंजा संघ घोष, पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

विजयादशमी उत्सव में हुआ शस्त्र पूजन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा; जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

लांबाहरिसिंह/मालपुरा (टोंक)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उपखंड केंद्रों पर आयोजित पथ संचलन की श्रृंखला के तहत रविवार को लांबाहरिसिंह में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। पथ संचलन के दौरान प्रमुख मार्गों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, खंड संघचालक प्रहलाद शर्मा एवं उपखंड कार्यवाह मोनू गौतम द्वारा शस्त्र पूजन के साथ की गई। इसके बाद उपस्थित स्वयंसेवकों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए शुभकरण, प्रांत सहसंयोजक, पर्यावरण विभाग ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा यह संदेश देती है कि हमारे साधन चाहे कोई भी हों, उनका सम्मान और शुद्ध उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसान हल एवं औजारों का, विद्यार्थी पुस्तकों का तथा योद्धा और क्षत्रिय शस्त्रों का पूजन करते हैं। शस्त्र शक्ति के प्रतीक हैं और उनका उपयोग सुरक्षा एवं धर्म की रक्षा के लिए किया जाना चाहिए।

खंड संपर्क प्रमुख नवल किशोर बंटी ने बताया कि विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन के बाद दशहरा मैदान से संघ घोष के साथ पथ संचलन प्रारंभ हुआ। संचलन कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर वापस दशहरा मैदान पहुंचा। पूर्ण गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने संघ घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन में भाग लिया।

पथ संचलन के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। प्रमुख मार्गों पर रंगोलियां भी बनाई गईं। इससे पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा वातावरण नजर आया।

कार्यक्रम में कौशल, रामजी लाल राजपुरा सहित संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कौशल, नरेश, भागचंद, योगेश स्वामी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

✦ आज का राशिफल
  • ♈ मेष
  • ♉ वृषभ
  • ♊ मिथुन
  • ♋ कर्क
  • ♌ सिंह
  • ♍ कन्या
  • ♎ तुला
  • ♏ वृश्चिक
  • ♐ धनु
  • ♑ मकर
  • ♒ कुंभ
  • ♓ मीन
♈
 
आज का राशिफल · 26 October 2026

 

🔮 सभी राशियों का राशिफल देखें
♈
 
 
🔢 अंक: - 🎨 रंग: -

🔮 सभी राशियों का आज का राशिफल

खबरें और भी हैं…

Sidebar Ad Slot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Now

Front Row Studio

✓

आवेदन सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ! 🎉

धन्यवाद! आपका रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो गया है।

आपकी दी गई सभी जानकारी और दस्तावेज़ की हमारी टीम द्वारा जाँच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद आपको ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

यदि आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको रिपोर्टर लॉगिन की जानकारी प्रदान की जाएगी।

हमारी टीम जल्द ही आपसे संपर्क करेगी।

धन्यवाद,
सच इंडिया नेटवर्क टीम

सच इंडिया नेटवर्क से जुड़ें

Join Our Network — Become a Reporter

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता के सफर में आपका स्वागत है। देश, राज्य और हाइपर-लोकल स्तर पर खोजी व जन-सरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए हम अनुभवी और ऊर्जावान संवाददाताओं को आमंत्रित करते हैं।

रिपोर्टर नियुक्ति: नियम एवं शर्तें

Reporter Joining Terms & Conditions
1

पद की प्रकृति एवं मानद व्यवस्था

यह नियुक्ति पूर्णतः स्वतंत्र, मानद व अवैतनिक आधार पर होगी। कोई निश्चित वेतन या पारिश्रमिक देय नहीं होगा; रिपोर्टर स्वेच्छा से जनहित की खबरें न्यूज़ डेस्क के साथ साझा करेंगे।

2

योग्यता एवं आचरण

हर खबर 100% सत्य व प्रमाणित होनी चाहिए। भ्रामक या अपुष्ट खबर मान्य नहीं। रिपोर्टर किसी भी दल या समूह से प्रभावित पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग नहीं करेगा; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड पाए जाने पर नियुक्ति तुरंत निरस्त होगी।

3

कानूनी एवं संपादकीय नियम

सभी संवाददाता IT Rules 2021 व डिजिटल मीडिया आचार संहिता का पालन करेंगे। खबर संपादित/निरस्त करने का अंतिम अधिकार Head Office के पास रहेगा। बिना प्रमाण मानहानि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।

4

प्रशासनिक शर्तें

जारी डिजिटल पहचान पत्र केवल समाचार संकलन हेतु मान्य है, इसका किसी भी व्यावसायिक/निजी लाभ हेतु उपयोग वर्जित है। प्रबंधन को बिना पूर्व सूचना सदस्यता निलंबित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार है।

रिपोर्टर पंजीकरण फॉर्म

Reporter Registration Form

नीचे दिया गया फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें। सभी जानकारी सत्य एवं सटीक होनी चाहिए।