201वें सुंदरकाण्ड पाठ में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी
नारायण विहार सुंदरकाण्ड मंडली ने किया मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत
मालपुरा (टोंक)। सुंदरकाण्ड मंडली, नारायण विहार मालपुरा की ओर से शनिवार शाम 201वें सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शामिल हुए। मंडली सदस्यों की ओर से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, भाईचारे एवं सकारात्मकता का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
सुंदरकाण्ड मंडली के सुनील सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मालपुरा नगर पालिका अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, डिग्गी नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद शर्मा, लांबाहरिसिंह नगर पालिका अध्यक्ष सोनिया गौरव सोनी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी सहित भाजपा पार्षदगणों का भी मंडली की ओर से स्वागत किया गया।
सुंदरकाण्ड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पाठ में भाग लिया। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण बना रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


